CWC 2019 : राशिद खान ख़राब प्रदर्शन के बाद भारत के खिलाफ वापसी करने के लिए हैं तैयार

राशिद खान | Getty

स्टार स्पिनर राशिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 9 ओवरों में 110 रन खर्च किये थे, जिसके बाद वह विश्वकप के इतिहास में सबसे मंहगे गेंदबाज़ बन गए| साथ ही उनके इस खराब प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी|

पीटीआई से बात करते हुए राशिद ने कहा कि, "लोग दस अच्छे दिन भूल जाते हैं और एक बुरे दिन को आसानी से याद रखते हैं| मैं इस मैच के बारे में ज्यादा अधिक नहीं सोच रहा हूँ| लोग दस अच्छे दिन भूल जाते हैं और एक बुरे दिन को आसानी से याद रखते हैं| शायद उन्हें वह याद करना अच्छा नहीं लगता जो राशिद ने पिछले दस दिनों में किया था|"

उन्होंने कहा कि, "मैं उस मैच में की गयी गलतियों पर ध्यान देकर अपने आगामी मैचों में उनमें सुधार करने पर ध्यान दूँगा| आलोचनाओं के बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं हैं| मुझे चीजों को आसान बनाये रखना होगा|"

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कप्तान गुलबदीन नायब के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने कप्तानी में बदलाव पर अपनी नाराजगी जतायी थी| तो इस पर उन्होंने कहा कि, "मैं न तो गुलबदीन के लिये खेलता हूँ और ना ही क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के लिये, मैं सिर्फ अफगानिस्तान के लिये खेलता हूँ|"

अफगानी  स्पिनर ने कहा कि, "गुलबदीन के साथ मेरे रिश्ते खराब नहीं हैं| मैं उसे भी उतना ही सहयोग देता हूँ, जितना कि मैं असग़र को कप्तान रहते हुए देता था| अगर मैं असग़र को मैदान पर 50 प्रतिशत सहयोग देता था तो गुलबदीन के साथ मेरा 100 प्रतिशत सहयोग रहता हैं|"

उन्होंने कहा कि, "वास्तव में हमने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं और यह एक तरह का दबाव भी है| विश्वकप जैसे मंच पर अचानक दबाव बढ़ जाता है जब आप बड़े पक्षों के खिलाफ खेलते हैं, तो आपका प्रदर्शन इससे प्रभावित हो सकता है|"

उन्होंने आगे कहा कि, "यह पहली बार है, जब हमने एक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला हैं| हमने 2015 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला| यदि आप चार साल में एक बार एक टीम से खेलते हैं, तो आप समस्याओं का सामना करने के लिए बाध्य होते हैं| खिलाड़ियों के रूप में, हमें समझ में आया कि हमें अधिक परिश्रम करने की जरूरत है|"

 
 

By Pooja Soni - 21 Jun, 2019

    Share Via