CWC 2019: जानिए चोट के कारण किन-किन खिलाड़ियों को होना पड़ा इस विश्व कप से बाहर

विश्वकप से बाहर होने वाले सभी खिलाड़ी | GETTY

विश्वकप 2019 का सफर अब लगभग आधा खत्म हो चुका है| ऐसे में सभी टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए जान डाल रही है | क्योकि विश्वकप एक बड़ा टूर्नामेंट है तो इसके लिए सभी क्रिकेट बोर्ड टीम चुनने की तैयारी काफी समय पहले शुरू कर देते है|

हालाँकि टीम के ये तैयारियां उस समय बिगड़ जाती है जब कोई खिलाड़ी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है| यहाँ आपको बताया जा रहा है उन्ही सब खिलाड़ियों के बारे में जो चोट के चलते विश्वकप 2019 से पूरी तरह बाहर हो चुके है|

5. एनरिक नोर्त्जे

एनरिक नोर्त्जे | GETTY

श्रीलंका के खिलाफ शानदार डेब्यू करने वाले एनरिक नोर्त्जे को साउथ अफ्रीका की विश्वकप टीम में चुना गया था| यहाँ तक की इस साल आईपीएल में भी इन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा ख़रीदा गया था| हालाँकि वो आईपीएल और विश्वकप दोनों से एक फ्रैक्चर हाथ के साथ बाहर हो गए| बाद में इनके स्थान पर क्रिस मॉरिस को विश्वकप टीम में शामिल किया गया|

4. जाय रिचर्डसन

जाय रिचर्डसन | GETTY

ऑस्ट्रेलाई टीम के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन को पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप से पहले खेली गयी सीरीज में कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा| रिचर्डसन काफी लम्बे समय से अच्छे फॉर्म में थे और ये लगभग तय माना जा रहा था की वो ऑस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम बना लेंगे| इनके स्थान पर टीम में केन रिचर्डसन को शामिल किया गया|

3. मोहम्मद शहजाद

मोहम्मद शहजाद | GETTY

अफगानिस्तान के मुख्य ओपनर विकेटकीपर बल्लेबाज विश्वकप के 2 मुकाबले खेलने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए| शहजाद को इस दौरान घुटने में चोट लगी थी जिसके बाद उनके स्थान पर इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया|

2. डेल स्टेन

डेल स्टेन | GETTY

विश्वकप 2019 खेलने का ख्वाब लेकर इंग्लैंड आने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ही कंधे में चोट लगने के बाद बाहर हो गए थे| विश्वकप से पहले वो अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा भी थे|

1. शिखर धवन

शिखर धवन | GETTY

विश्वकप की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक भारत भी इस चीज से अछूता नहीं रहा है| टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में हुए फ्रैक्चर के कारण इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है| धवन के स्थान पर टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है|

 
 

By Raj Kumar - 20 Jun, 2019

    Share Via